*👉🏻 महिला से पर्स छीन ले गए बाइक सवार लुटेरे* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,20 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)-चौकी बस स्टैंड के अंतर्गत आती कूल रोड पर अपनी गर्भवती बहू का चैकअप करवाने आई सास का पर्स पल्सर सवार दो लुटेरे छीनकर फरार हो गए। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित महिला नीलम सहगल निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर ने बताया कि वह अपनी गर्भवती बहू को चैक करवाने के लिए कूल रोड पर स्थित निपुण नंदा अस्पताल में लेकर आई थी। जैसे ही वह अस्पताल के पास पहुंची तो पल्सर बाइक पर आए दो लुटेरे उनका पर्स छीनकर फरार हो गए।
पर्स में दो एटीएम, ₹12,000 की नकदी, कुछ डॉलर और दो सोने की जोड़ी टॉप्स की थी। घटना की सूचना तुरंत ही बस स्टैंड चौकी की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मदन सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
