*👉🏻 ब्याज पर दिए रुपयों के कारण हुआ रिटायर्ड अध्यापक का कत्ल, 12 घंटों के अंदर पुलिस ने किया मामला हल, आरोपी गिरफ्तार* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,21 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- कमिश्नरेट पुलिस के थाना कैंट और सीआईए स्टाफ-1 की पुलिस ने बीती रात हुए रिटायर्ड अध्यापक के मर्डर को ट्रेस कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बीती रात रिटायर्ड टीचर तरसेम लाल अग्रवाल पुत्र चनन्न लाल निवासी पंचशील एवेन्यू जालंधर कैंट की लाश मिल्ट्री अस्पताल की पिछली तरफ सोफी पिंड को जाते कच्चे रास्ते पर मिली थी। जिसके शरीर पर तेजधार हथियार से वार के 28 कट लगे हुए थे। थाना कैंट में मृतक के भांजे मनीष बांसल पुत्र कश्मीरी लाल बंसल के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीसीपी-2 परमिंदर सिंह भंडाल, एसीपी कैंट रविंदर पाल सिंह, एसीपी हेडक्वार्टर विमल कांत, एसीपी डिटेक्टिव कमलजीत सिंह और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज हरमिंदर सिंह द्वारा मामले की जांच शुरू की गई। जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी सन्नी पुत्र तिलकराज निवासी मकान नंबर 21 मोहल्ला नंबर 4 कैंट को उसके घर से गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल किया हुआ चाकू, मृतक का पर्स व नकदी, मृतक के एक्टिवा की आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस और वारदात के समय पहनी हुई आरोपी की पैंट बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मृतक से दो लाख 80 हज़ार रुपये ब्याज पर लिए थे ताकि अपने पिता का इलाज करवा सके। पैसे ना चुकाने पर ब्याज के साथ रकम ₹5 लाख हो गई थी। जिसमें से डेढ़ लाख रुपया उसने मृतक को दे दिया था, लेकिन बकाया रकम वह चुका नहीं पा रहा था। इसीलिए आरोपी ने पहले ही इरादा कर लिया था कि वह तरसेम लाल का कत्ल कर देगा। इसीलिए आरोपी ने बहाने से तरसेम लाल को सोफी पिंड के कच्चे रास्ते पर ले जाकर तेजधार चाकू से 28 वार कर कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
