GST लागू नहीं होने देंगे व्यापारी, 30 जून भारत बंद का ऐलान
जीएसटी एक जुलाई को लागू होगा उससे पहले व्यापरियों ने इसका विरोध करते हुए भारत बंद का ऐलान कर दिया। भारत के साथ ही प्रदेश और लखनऊ भी बंद रहेगा। जीएसटी का विरोध कर रहे व्यापारियों की मानें तो अगर उनकी मांगे नहीं पूरी हुई तो वह एक जुलाई को भी भारत बंद जारी रखेंगे।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने बताया कि वह प्रदेश बंद रखने में व्यापारियों का सहयोग देंगे। उन्होंने बताया कि 30 जून यानी शुक्रवार को भारत बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि वास्तु एवं सेवा कर के वर्तमान प्रारूप में कमियों और व्यापारी विरोधी कानून के खिलाफ यह कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश के छोटे और बड़े व्यापारी अपना व्यापार बंद करके प्रदेश उतरेंगे।
संदीप बंसल ने बताया कि जीएसटी के खिलाफ यूपी समेत सभी राज्यों में आंदोलन जारी है। व्यापरी जब जीएसटी समझ ही नहीं पायेगा तो व्यापार कैसे करेगा।
ऐसे हो रहा है आंदोलन
–25 जून प्रदेश के वित्त मंत्री को ज्ञापन
-27 जून को जीएसटी की प्रतियां जलाई जाएंगी
-28 जून को सभी प्रमुख बाज़ारों में जीएसटी के विरोध में सभाएं, व्यापरी अर्द्धनग्न होकर करेंगे प्रदर्शन
-29 जून को सभी जिलों में मशाल जूलूस
-30 जून को बाज़ारों को बंद करके पैदल मार्च निकाला जाएगा





