*👉🏻 सेब की पेटियां से लदे ट्रक में छुपा कर लाया जा रहा 3 क्विंटल 40 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद, ट्रक सहित दो आरोपी काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,26 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए देहाती की टीम ने जम्मू कश्मीर नंबर के सेबों से भरे ट्रक में छुपा कर लाया जा रहा 3 क्विंटल 40 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद कर दो आरोपियों को ट्रक सहित काबू किया है।
जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर शिव कुमार की अगुवाई में एएसआई गुरविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित नाकाबंदी दौरान अड्डा नूरपुर मेन जीटी रोड थाना मकसूदां से एक जम्मू-कश्मीर नंबर के ट्रक को रोका। जिसमें नजीर अहमद पुत्र मोहम्मद रमजान निवासी गोफन थाना जैरीपुरा जिला कुलगाम जम्मू कश्मीर और जंग सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी बूट थाना कोतवाली जिला कपूरथला सवार थे। पुलिस पार्टी ने ट्रक की तलाशी ली तो सेब की पेटियों के नीचे छुपा कर रखे हुए 17 बोरे डोडा चूरा पोस्त के बरामद हुए। जिसका वजन करने पर हर एक बोरा 20-20 किलोग्राम का निकला। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वह जम्मू कश्मीर से चूरा पोस्त लाकर यहां पर अपने ग्राहकों को सप्लाई करते थे। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।



