*👉🏻 थाना आठ ने अलग-अलग मामलों में 6 व्यक्तियों को काबू किया*

जालंधर,30 मार्च-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने अलग-अलग जगह से लूट और चोरी के मामलों में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।जानकारी देते हुए थाना डिवीजन आठ के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि एएसआई मलकीत सिंह ने लम्मा पिंड चौक पर नाकाबंदी की हुई थी इसी दौरान अशोक कुमार उर्फ शोका उर्फ पवन कुमार हरदयाल नगर निवासी को चोरी के गैस सिलेंडर सहित काबू किया। अशोक कुमार के दो साथियों मंदीप और मुकेश कुमार दोनों निवासी हरदयाल नगर को चोरी के बाइक सहित गिरफ्तार किया। इसी तरह एएसआई बलकरण सिंह ने लम्मा पिंड चौक नाकाबंदी की हुई थी इसीे दौरान सौरभ और राघव निवासी सन्तोखपुरा को 4 मोबाइल और एक बाइक सहित काबू किया। उक्त दोनों युवक मोटरसाइकिल पर छीना झपटी करते थे। थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल सतनाम सिंह ने करतारपुर निवासी वरिंदर कल्याण उर्फ सन्नी को काबू किया। उसके खिलाफ बाइक चोरी का मामला दर्ज था। उससे चोरी किया गया बाइक बरामद किया गया। पूछताछ में सामने आया कि सनी के खिलाफ अलग-अलग स्थानों में कई मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।

