फिर से बढ़ रही हैं छीना झपटी की वारदातें, दवाई लेकर घर जा रही महिला का पर्स झपटा
जालंधर-(गुरिंदर सिंह)थाना एक के अंतर्गत पड़ते डीएवी फ्लाईओवर के पास दवाई लेकर जा रही महिला से बाइक सवार लुटेरा पर्स झपट कर फरार हो गया।
जानकारी देते हुए पीड़ित महिला रेणुका पत्नी इंद्रपाल निवासी कबीर नगर ने बताया कि वह दवाई लेकर घर जा रही थी कि डीएवी फ्लाईओवर के पास बाइक पर आए युवक ने उनके पर्स को छीना और फरार हो गया।जब तक वह कुछ समझ पाती लुटेरा आंखों से ओझल हो गया।घटना की सूचना तुरन्त पुलिस को दी गयी।सूचना मिलने के बाद महिला पुलिस कर्मी जांच करने पहुंची।पीड़ित महिला के अनुसार पर्स में 1100 रुपये की नकदी व मोबाइल फोन था।
