*👉🏻 थाना लांबड़ा की पुलिस ने पकड़ी 539 बोतल अवैध शराब,आरोपी फरार* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,8 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना लांबड़ा की पुलिस ने 539 बोतल अवैध शराब की बरामद की है जबकि छापेमारी की सूचना मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी देते हुए थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्पबाली ने बताया कि एएसआई शिंगारा सिंह पुलिस पार्टी सहित वंडरलैंड मोड पर मौजूद थे कि उन्हें सूचना मिली कि रोशित कुमार उर्फ बावा पुत्र दौलत राम निवासी कल्याणपुर लांबड़ा जोकि दूसरे राज्यों से सस्ते दाम पर शराब लाकर यहां पर अपने ग्राहकों को पंजाब की शराब बताकर महंगे दाम पर बेचता है।
अगर इसी वक्त छापेमारी की जाए तो आरोपी शराब सहित काबू किया जा सकता है। पुलिस पार्टी ने तुरंत ही आरोपी के घर पर छापेमारी की तो वहां से 539 बोतल अवैध शराब की बरामद हुई जबकि आरोपी मौके से फरार हो चुका था। आरोपी पर पहले भी मामले दर्ज हैं जिनमें आरोपी फरार चल रहा है।पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।