वरियाना खेतों में मिली युवक की लाश
जालंधर-थाना मकसूदां के अंतर्गत पड़ते वरियाना गांव के खेतों में युवक की लाश मिली।
पुलिस को जानकारी देते हुए एक प्रवासी युवक ने बताया कि सुबह स्कूटी सवार युवकों ने इसे खेतों में छोड़ा था।मृतक युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह गोपी पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी बिधिपुर के रूप में हुई है।प्रथम दृष्टि से ज्ञात हो रहा है कि युवक ने कोई नशा किया था जिस कारण उसकी मौत हुई है।पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

