*👉🏻 बस स्टैंड चौकी के प्रभारी ने गुम हुआ बच्चा किया परिजनों के हवाले* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,2 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- बीती रात रास्ता भूल कर नरेंद्र सिनेमा के पास पहुंचे 12 वर्षीय बच्चे को चौकी बस स्टैंड की पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी देते हुए बस स्टैंड चौकी के प्रभारी मदन सिंह ने बताया कि उन्हें बीती रात 8:30 बजे सूचना मिली कि एक 12 साल का बच्चा नरेंद्र सिनेमा के पास खड़ा रो रहा है। सूचना मिलते ही वह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और बच्चे को लेकर बस स्टैंड चौकी आ गए।
बच्चे ने चौकी प्रभारी मदन सिंह को बताया कि वह घर के बाहर खेल रहा था। खेलते हुए रास्ता भूल गया और बस स्टैंड के पास पहुंच गया। चौकी प्रभारी मदन सिंह ने छानबीन कर बच्चे के परिजनों का पता लगाया और आज सुबह गुम हुए बच्चे सुधांश कुमार पुत्र अमोद कुमार निवासी बिहार हाल निवासी मिट्ठापुर को परिजनों के हवाले कर दिया।
