*👉🏻 मामला सेहरा फील्ड में गोलीकांड का* *👉🏻 इन धाराओं के तहत ग्यारह लोगों पर हुआ मामला दर्ज, सब इंस्पेक्टर भी नामजद, पढ़ें पूरी खबर*
जालंधर,6 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-बीती शाम नेहरू गार्डन रोड पर स्थित सेहरा फील्ड में हुए गोलीकांड में मारे गए दविंदर सिंह उर्फ रिंकू उर्फ बाबा के भाई कमलप्रीत सिंह उर्फ बब्बू के बयानों पर पुलिस ने 11 लोगों पर धारा 302,307,324,148,149,109,120-B और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जिन लोगों को नामजद किया है उनमें मुख्यारोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बाजवा
और उसकी सब-इंस्पेक्टर बहन सोनम बाजवा के इलावा जगराज सिंह उर्फ जग्गा चीमा पुत्र जसपाल सिंह निवासी राज नगर, गौरव ब्राह्मण पुत्र भोला पंडित निवासी राजा गार्डन, गुरबख्श सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी मकसूदां, 
गोल्डी निवासी भईया मंडी चौक, सुखमीत सिंह डिप्टी निवासी गोपाल नगर, प्रवीण कुमार चिद्दी निवासी नीला महल, नोनी शर्मा निवासी नजदीक डीएवी कॉलेज व दो अज्ञात लोग शामिल है। जिनकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही है।