*👉🏻 कॉन्ट्रैक्ट मल्टीपरपज हेल्थ वर्कर फीमेल यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर सिविल सर्जन दफ्तर के बाहर लगाया धरना* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,4 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- अपनी मांगों को लेकर कॉन्ट्रैक्ट मल्टीपरपज हेल्थ वर्कर फीमेल यूनियन की सदस्यों ने आज सिविल सर्जन दफ्तर के बाहर धरना लगाया। यूनियन की सदस्यों ने पंजाब सरकार के
खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। यूनियन की प्रधान नीलम कुमारी ने बताया कि आज उनके सदस्यों की सेहत मंत्री पंजाब के साथ मीटिंग है। अगर इस मीटिंग में उनकी मांगों को मानकर लागू कर दिया जाता है तो सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर वापस चले जाएंगे। अगर फिर से उनके साथ टालमटोल वाली नीति अपनाई गई तो वह संघर्ष तेज करने पर मजबूर होंगी। उन्होंने कहा कि संघर्ष की अगली रणनीति मीटिंग के पश्चात तय की जाएगी। धरना प्रदर्शन में नीलम कुमारी, सरबजीत कौर, नरिंदर कौर, पलविंदर कौर, कविता, बलविंदर कौर, अमनजोत कौर, जगदीश कौर, कुलविंदर कौर व अन्य सदस्य शामिल थी।
