*👉🏻 मां बगलामुखी धाम में साप्ताहिक हवन यज्ञ व कजंक पूजन का आयोजन*
जालंधर,18 अक्तूबर-(प्रदीप भल्ला)-मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी पुरानी जंडूसिंघा होशियारपुर रोड जालंधर में साप्ताहिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पं.अविनाश गौतम व पं.पिंटू शर्मा ने विधीवत रूप से गौरी गणेश कलश पूजन करवाया। आज के हवन यज्ञ के मुख्य यजमान सुरेंद्र सिंह बावा ने सपरिवार हवन यज्ञ में अपनी हाजरी लगवाई। मां बगलामुखी धाम के संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने बताया की आज नवरात्रों के समापन अवसर दुर्गा नवमी पर्व पर हवन यज्ञ उपरांत विधिवत रूप से कजंक पूजन का आयोजन किया गया। नवजीत भारद्वाज ने संदेश दिया की ज्यादातर लोगों को सिर्फ नवरात्रों में ही स्त्री जाति का सम्मान करना याद आता है जोकि गलत है। स्त्री का सम्मान वर्ष भर करना चाहिए व भ्रूण हत्या जैसा कलंक समाज के माथे से मिटाना चाहिए। आज के हवन यज्ञ में श्रीकंठ जज, दिनेश बहल,टीटू चड्ढा, महिंदर पाल चोपड़ा, बलजिंदर सिंह,वरूण बाली,एडवोकेट राज कुमार, हनी भारद्वाज, नरेश असीजा,सुरेंदर बाबा, बावा खन्ना, रोहित मलहोत्रा, साहिल चोपड़ा,सुरेंदर सिंह,अशोक कुमार, ठाकुर बलदेव सिंह, मोहित बहल, चाचा सप्पी, रशपाल सिंह, नरेश वर्मा, रोहित बहल, हितेश पुरी, पं.ब्रह्मदेव, गौरव छाबड़ा, आर एस कलसी, बी एस डोगरा, बी एस टिंकू, मंगू,बीरा सहित मां भक्त मौजूद थे। इस के उपरांत मनीश शर्मा ने आए हुए सभी मां भक्तों का मंदिर ट्रस्ट की और से धन्यवाद किया गया।










