*👉🏻 कांग्रेसियों ने शहीद ऊधम सिंह को किया नमन* *👉🏻 शहीद की प्रतिमा पर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलुवालिया ने अर्पित की फूल मालाएं* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक पर क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,31 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर सभी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसयूएस नगर में स्थित शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन स. दलजीत सिंह आहलुवालिया ने शहीद की प्रतिमा पर फूल मालाएं पहना उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की और कहा कि सभी युवाओं को शहीदों के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए और देश को तरक्की की ओर ले जाना चाहिए।
स. आहलुवालिया ने कहा कि युवाओं को आगे आकर समाज से नशे के इस कोहड़ को खत्म करना चाहिए ताकि पंजाब खुशहाली की ओर बढ़ सके। इस मौके पर मेयर जगदीश राज राजा, राजकुमार राजू, सतनाम सिंह बिट्टा व अन्य पुरुष व महिला कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थी।
