*👉🏻 मामला केमिस्ट एसोसिएशन और पटेल अस्पताल के बीच विवाद का* *👉🏻 केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने पटेल अस्पताल पर कार्रवाई की मांग को लेकर श्री राम चौक में लगाया धरना* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,6 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- दिलकुशा मार्किट केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों और पटेल अस्पताल के प्रबंधकों के बीच का विवाद गर्माता जा रहा है। दिलकुशा मार्किट के साथ सरकारी गली से मलबा उठाने को लेकर कल दोनों पक्षों में काफी देर तक हंगामा हुआ था।
जिसके बाद केमिस्ट एसोसिएशन ने पटेल अस्पताल के प्रबंधकों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर दुकानें बंद रखने का ऐलान किया था। आज इसी मामले को लेकर केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने श्रीराम चौक में धरना लगा दिया। केमिस्ट एसोसिएशन का कहना है कि पटेल अस्पताल के प्रबंधक सरकारी जमीन पर कब्जा कर उनका रास्ता बंद करने की फिराक में है। दूसरी तरफ पटेल अस्पताल के प्रबंधकों ने उक्त जगह को अपने नाम पर होने का दावा किया हुआ है। इसी मामले में आज अस्पताल प्रबंधकों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने दुकाने बंद कर श्रीराम चौक में धरना लगा दिया है। खबर लिखे जाने तक एसोसिएशन के सभी सदस्य धरने पर बैठ नारेबाजी कर रहे थे।

