*👉🏻 देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता* *👉🏻 323 किलो चूरा पोस्त सहित चार आरोपी पकड़े*

जालंधर-(ज्ञान सिंह) एसएसपी देहाती गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशों पर नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम में देहात पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है।
जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि मकसूदां थाना के एसआई सुरजीत सिंह बिधिपुर फाटक मौजूद था कि काउंटर इंटेलिजेंस के कर्मचारियों ने बताया कि एक ट्रक और हौंडा सिटी कार में कुछ लोग चूरा पोस्त लेकर शहर की तरफ आ रहे हैं।इसी आधार पर थाना प्रभारी और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने नाकाबंदी कर एक ट्रक और एक कार हौंडा सिटी को रोका।मौके पर सब-डिवीजन करतारपुर के डीएसपी सरबजीत राय ने पहुंच जांच की तो दोनों गाड़ियों में से 323 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ।
आरोपियों की पहचान जोगिंदर मान उर्फ काला (62) निवासी सिकंदरपुर,राज कुमार (34) निवासी अर्जुनवाल,रमेश लाल (45) निवासी कपूरपुर,लख्मी चंद (23) निवासी गाऊ नंगला के रूप में हुई है।



