*👉🏻 मॉडल टाउन में लड़कियों से मारपीट करने के तीन आरोपी काबू, साथियों की तलाश* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,26 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- 21 सितंबर की रात थाना डिवीजन नंबर छह के अंतर्गत आते मॉडल टाउन क्षेत्र में दो लड़कियों से कुछ लड़कों द्वारा मारपीट की गई थी। जिसकी वीडियो भी वायरल हुई थी। जिसके आधार पर थाना डिवीजन नंबर छह में अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद एडीसीपी-2 परमिंदर सिंह भंडाल और एसीपी माडल टाउन बिमल कांत की अगुवाई में थाना प्रभारी सुरजीत सिंह गिल ने उक्त लड़कों की तलाश शुरू कर दी थी। आज एएसआई कश्मीर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी सहित छापेमारी कर साजन कुमार पुत्र चरणजीत निवासी निजातम नगर, जतिन बजाज पुत्र गुरबचन लाल निवासी बस्ती गुजां जालंधर और रोहित छाबड़ा पुत्र नरेश कुमार छाबड़ा निवासी निजातम नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनके बाकी साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा।


