*👉🏻 नशे के खिलाफ निकाली साइकिल रैली* *👉🏻 एसएसपी जालंधर नवीन सिंगला ने नशे के खिलाफ लोगों को किया जागरूक, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 26 जून 2021-(प्रदीप भल्ला)-अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के तहत पंजाब पुलिस द्वारा 15 जून से 25 जून तक नशा विरोधी मुहिम का आगाज़ किया।
जिसके तहत अलग-अलग थानों की पुलिस व एनजीओ ने अलग-अलग जगहों पर सेमिनार व कैंप लगाकर लोगों व युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया। वही एस एस पी जालंधर देहाती नवीन सिंगला ने आज करतारपुर में पुलिसकर्मियों, एनजीओ संस्थाओं के सदस्यों व आम लोगों द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई साइकिल रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया।
एसएसपी नवीन सिंगला ने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया और साथ ही कोविड गाइडलाइन का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया। एसएसपी ने लोगों से अपील की कि वह मास्क पहनकर रखें और समाजिक दूरी का पालन करें व समय-समय पर हाथ धोते रहें ताकि इस महामारी से बचा जा सके। देहात पुलिस ने 15 जून से 25 जून के बीच एनडीपीएस एक्ट के 9 मामले दर्ज किए। जिनमें 1 किलो 24 ग्राम हैरोइन, 1 किलो 300 ग्राम अफीम, 290 नशीली गोलियां व 260 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।


