*👉🏻 जमीन पर कब्जा करने आए लोगों को पुलिस ने किया काबू, तीन पर मामला दर्ज* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,27 सितंबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-थाना रामामंडी की पुलिस ने लम्मा पिंड नज़दीक 76 मरला जमीन पर कब्जा करने आए लोगों को काबू किया है। जिनमें से 3 व्यक्तियों पर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी देते हुए अंकुश गुप्ता पुत्र कैलाश नाथ निवासी विंडसन पार्क कपूरथला ने बताया कि उनकी लम्मा पिंड चौक नजदीक स्थित डी एस बॉडी बिल्डर के साथ 76 मरला की जमीन है।
जिसके जयपाल गोयल पुत्र कुंदन लाल निवासी कपूरथला, विनोद कुमार पुत्र जीवन प्रकाश निवासी कपूरथला और वरिंदर कुमार पुत्र जीवन प्रकाश निवासी कपूरथला पार्टनर है। इस जमीन पर मनप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, रणजीत सिंह निवासी तरनतारन कब्जा करना चाहते हैं। इसीलिए आज इन लोगों ने अपने 20-25 साथियों के साथ मिलकर उक्त जमीन पर कब्जा करने की नीयत से ज़मीन पर की हुई चारदीवारी को तोड़ दिया।
जिसकी सूचना अंकुश गुप्ता को मिली तो उन्होंने अपने भागीदारों को बताया। जिसके बाद उन्होंने पहले कंट्रोल रूम फिर पुलिस कमिश्नर को घटना बारे सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना रामामंडी के प्रभारी सुखजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और कब्जा धारियों को काबू कर लिया। पुलिस ने इनमें से मनप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, रणजीत सिंह पर मामला दर्ज कर लिया है।
