*👉🏻 पिस्टल नशीला पदार्थ व चरस सहित तीन काबू*
जलंधर,25 सितम्बर-(प्रदीप भल्ला)-थाना भार्गव कैम्प की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से तीन व्यक्तियों को पिस्टल,नशीले पदार्थ व चरस सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी-2 डी. सुडरविली ने बताया कि एएसआई सतनाम सिंह पुलिस पार्टी सहित चपली चौक नज़दीक पेट्रोल पंप मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस पार्टी ने एक सफेद रंग की लांसर कार को रोका। जिसमें दो युवक सवार थे। तलाशी लेने पर उनके पास से एक पिस्टल 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस पार्टी ने जब दोनों युवकों की जेबों की तलाशी ली तो उनके पास से 310 नशीला पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम अंकुश पुत्र रघबीर सिंह निवासी तेज मोहन नगर व मनोज उर्फ टोनी पुत्र कस्तूरी लाल निवासी बस्ती शेख बताया। इसी तरह एएसआई निर्लेप सिंह ने कबीर मंदिर भार्गव कैंप के पास से दीपक उर्फ जहाज़ पुत्र अशोक कुमार निवासी भार्गव कैंप को काबू कर 39 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी।


