*👉🏻 शराब के ठेके में चोरों का धावा, 90 हज़ार की शराब चोरी* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,2 अक्तूबर 2019-(प्रदीप भल्ला)-थाना करतारपुर के अंतर्गत आते गांव झंडे सराय में शराब के ठेके को बीती रात चोरों ने निशाना बना 90 हज़ार की शराब चोरी कर ली। जानकारी देते हुए ठेके के कर्मचारी जसविंदर सिंह ने बताया कि वह रात को ठेका बंद कर घर चला गया था। देर रात पड़ोसी ने बताया कि आप के ठेके की दीवार टूटी हुई है।
जब मौके पर जाकर देखा तो अंदर से 90 हजार रुपये की शराब चोरी हो चुकी थी। चोरी के बारे में जीएम भूपिंदर सिंह को बताया गया। जिसने मौके पर आकर थाना करतारपुर की पुलिस को चोरी सम्बंधी शिकायत दी। जीएम भूपेंद्र सिंह के मुताबिक चोर 90 हजार से भी ज्यादा की शराब चोरी कर ले गए हैं। स्टॉक की जांच करने के बाद सही कीमत पता लगेगा।
