*👉🏻 बैंक लूटने की योजना बनाते 8 लुटेरे काबू, लाखों की नकदी व हथियार बरामद* *👉🏻 नकोदर के जीटीबी नगर से पहले भी लूट चुके हैं ढाई लाख रुपए की नकदी और एक्टिवा* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,17 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब सीआईए देहाती और थाना नकोदर की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नकोदर में किसी बैंक को लूटने की योजना बना रहे आठ लुटेरों को हथियारों सहित काबू कर लिया। जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना नकोदर के प्रभारी 16 जून को रात 10:00 बजे गश्त पर थे। उसी समय जालंधर पुली पर उन्हें सीआईए देहाती के प्रभारी शिव कुमार और उनकी टीम मिली।
तभी उन्हें किसी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग बैंक लूटने की योजना बना रहे हैं और उनके पास हथियार भी हैं। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नकोदर में ही एक खाली प्लाट में बने कमरे पर छापेमारी की तो वहां से उन्हें आठ लुटेरे हथियारों सहित पकड़ में आ गए। लुटेरों के पास से तीन मोटरसाइकिल, दो दातर, दो कृपाण, दो लोहे की रॉड, एक चाकू और ₹1,70,000 की नकदी बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने नकोदर के जीटीबी नगर से कुछ दिन पहले ही ढाई लाख रुपए लूटे थे और उसके साथ ही वे एक्टिवा भी चोरी कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना नाम रविंदर कुमार उर्फ रवि पुत्र जयपाल निवासी बल हुक्मी, सुखजीवन कुमार उर्फ जीवन पुत्र देशराज निवासी पिंड मीरपुर, शिवम पुत्र राकेश कुमार निवासी नकोदर, जगजीवन कुमार पुत्र जॉन मसीह निवासी पिंड मीरपुर, हरीश कुमार उर्फ रिंकू पुत्र बृजभूषण निवासी नकोदर, जतिंदर उर्फ संजू पुत्र गुरनाम थापर निवासी पिंड मण्डियाला, हरदेव कुमार उर्फ हैप्पी पुत्र प्रेमचंद निवासी नकोदर और अमरजीत सिंह उर्फ अमृत पुत्र लखवीर सिंह निवासी तलवंडी सलेम थाना नकोदर के रूप में बताई। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।
