*👉🏻 कर लो दर्शन केदारनाथ के* *👉🏻 जालंधर से पहुंचे भक्तों ने लगाया लंगर* *👉🏻 खबर पढ़ें हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर👇🏻*
केदारनाथ/जालंधर,13 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)-केदारनाथ के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भक्तों
का काफिला आगे बढ़ रहा है। भारी बर्फबारी के बीच भी भक्तों का हौंसला पस्त नहीं हो रहा। हज़ारों की संख्या में पहुँचे भक्तों ने केदारनाथ में भगवान के दर्शन कर
उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। जालंधर से गये श्रद्धालुओं द्वारा केदारनाथ में लंगर लगाया गया। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के लंगर का भक्तों ने भरपूर आनंद उठाया। केदारनाथ में बर्फबारी के कारण सारा क्षेत्र बर्फ से ढक चुका है। राहत कार्यों और लोगों की सहायता के
लिए सेना और स्थानीय पुलिस की टुकड़ियां तैनात हैं। लोगों की सेहत सम्बंधी तकलीफों को दूर
करने के लिए मेडिकल कैम्प भी लगाए गए हैं। इतनी ज्यादा बर्फबारी और ठंड के बीच भी भक्तजन बाबा के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।
