*👉🏻 श्री राम भक्त सेना के मुखी पर हमला करने वाले आठ आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार* *👉🏻 पुरानी रंजिश के तहत आरोपी ने साथियों सहित किया था हमला, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*



जालंधर, 04 दिसंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ की पुलिस ने बुधवार शाम श्री राम भक्त सेना के मुखी धर्मेंद्र मिश्रा पर हमला करने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह घुम्मन फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बुधवार शाम 7:00 बजे बस्ती बावा खेल में श्री राम भक्त सेना के मुखी धर्मेंद्र मिश्रा पर कुछ नकाबपोश हमलावरों ने तेजधार हथियारों और बेसबॉल बैट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। हमलावर धर्मेंद्र मिश्रा को बुरी तरह से घायल कर मौके से फरार हो गए थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई थी, लेकिन पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मामले की जांच सीआईए स्टाफ को सौंप दी थी। सीआईए स्टाफ द्वारा इलाके में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा की जांच करने और अपने गुप्तचरो की मदद से हमला करने वाले आठ आरोपी करम कुमार निवासी बैंक कॉलोनी, महकप्रीत सिंह निवासी कबीर विहार, गुरप्रीत सिंह निवासी मिट्ठू बस्ती, सरबजीत सिंह, हरजिंदर सिंह निवासी बस्ती बावा खेल, अमृतपाल सिंह निवासी न्यू राजनगर, भूपिंदर सिंह और बरजिंदर सिंह निवासी राजनगर को तेजधार हथियारों और तीन मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह घुम्मन फरार है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे बताते हुए पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने कहा कि धर्मेंद्र मिश्रा का दफ्तर गुरप्रीत सिंह घुम्मन जोकि प्रोपर्टी डीलर है की नई काटी गई कॉलोनी के सामने है। एक महीना पहले किसी बात को लेकर मिश्रा और घुम्मन की आपस में तकरार हो गई थी। उसी का बदला लेने के लिए घुम्मन ने अपने साथियों सहित धर्मेंद्र मिश्रा को सबक सिखाने के लिए हमला किया था। भुल्लर ने कहा कि मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह घुम्मन को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।