*👉🏻 पुलिस ने की स्पेशल नाकाबंदी, प्रेशर हॉर्न और बुलेट के पटाखे चलाने के किये चालान* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,21 अक्तूबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- त्यौहारों के सीजन में पुलिस ने भी शरारती तत्वों से निपटने के लिए कमर कस ली है।
आज एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल की अगुवाई में पुलिस बल ने बस्ती नौ चौक में स्पेशल नाकाबंदी कर प्रेशर हॉर्न बजाने वाले और बुलेट बाइक के पटाखे चलाने वाले युवकों के चालान किए। इस दौरान पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले लोगों के भी चालान किए और उन्हें यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया।
त्योहारी सीजन में सड़कों पर चक्कर लगाने वाले मनचले युवक पुलिस की नाकाबंदी देख दूर से ही वापस मुड़ते हुए दिखाई दिए। एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने कहा कि ऐसे स्पेशल नाके रोजाना ही शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगाए जाएंगे।
