*👉🏻 तीन नकली सीबीआई अधिकारी काबू,जाली आई कार्ड बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,22 अक्तूबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना करतारपुर की पुलिस ने नकली सीबीआई अधिकारी और नकली फूड इंस्पेक्टर बनकर लोगों को ठगने वाले तीन व्यक्तियों को काबू किया है।
जानकारी देते हुए डीएसपी सब डिवीजन करतारपुर सुरिंदर पाल धोगड़ी ने बताया कि थाना करतारपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार को सूचना मिली थी कि जसपाल सिंह उर्फ सुंदरी पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी नारू नंगल जिला होशियारपुर, गुरमेज सिंह उर्फ लक्की पुत्र अवतार सिंह निवासी नारू नंगल थाना होशियारपुर और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र बलबीर सिंह निवासी देहरीवाल थाना टांडा हाल बहादुरपुर जिला होशियारपुर जोकि जालंधर में लंबा पिंड होशियारपुर रोड पर एक किराए की कोठी में रहते हैं।
ये लोग नकली सीबीआई अधिकारी और फूड इंस्पेक्टर बनकर लोगों से रुपए ठगते हैं। इन लोगों ने अपने सीबीआई और फूड इंस्पेक्टर के जाली आईकार्ड भी बनाए हुए हैं। जिन्हें यह दुकानदारों को दिखाकर उनसे ठगी मारते हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि जसपाल सिंह उर्फ सुंदरी स्प्लेंडर मोटरसाइकल पर करतारपुर के एरिया में घूम रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर तीनों आरोपियों को काबू कर उनके पास से जाली सीबीआई और फ़ूड इंस्पेक्टर के आईकार्ड बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है

