*👉🏻 एसएसपी नवजोत माहल ने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दी दिवाली की बधाई, किया गेट टू गेदर* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,26 अक्तूबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल ने आज दिवाली के शुभ अवसर पर अपने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अपने निवास स्थान पर गेट टू गेदर का प्रबंध किया। इस मौके पर उन्होंने सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को मिठाइयां बांटी व उन्हें
ग्रीन दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी मुलाजिमों को दिवाली के अवसर पर लोगों की सहायता के लिए सचेत रहने की हिदायत दी ताकि लोग शांति व सद्भावना से दिवाली का यह त्यौहार मना सकें। इस मौके पर एसपी रविंदर पाल सिंह संधू, सरबजीत सिंह, डीएसपी सुरिंदर पाल व सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।


