👉🏻 विधायकों ने फूंके केंद्र सरकार के पुतले*

जालंधर,7 जून-(प्रदीप भल्ला)- प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि के कारण बड़ी रही महंगाई को लेकर सभी विधायकों ने अपने अपने क्षेत्र में केंद्र सरकार के पुतले फूंके। वेस्ट क्षेत्र में विधायक सुशील रिंकू की अगुवाई में सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। इसी तरह विधायक राजिंदर बेरी, बावा हैनरी की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कंपनी बाग चौक व अन्य स्थानों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री के पुतले फूंके।विधायक सुशील रिंकू ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता महंगाई के बोझ तले दब रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों के कारण हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं। जिस कारण लोगों के घर का बजट भी हिल चुका है। जिसके रोष स्वरूप आज सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इस मौके पर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, निर्मल कुमार निम्मा,अश्वनी जंगराल,तरसेम लखोत्रा,राज कुमार राजू व सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

