*👉🏻 सेहरा फील्ड के मालिक के बेटों पर पुरानी रंजिश के चलते हुआ कातिलाना हमला,एक की मौत, पढ़ें पूरी खबर*
जालंधर,5 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 3 के अंतर्गत आती नेहरू गार्डन रोड पर स्थित सेहरा फील्ड में देर शाम पांच-छह हथियारबंद हमलावरों ने
गोलियां चला दी। गोलियां सेहरा फील्ड के दफ्तर में बैठे सेहरा फील्ड के मालिक रविंदर सेहरा के बेटे दविंदर सिंह रिंकू और कमलप्रीत सिंह बब्बू को लगी।
हमलावरों ने 6 फायर किए थे। गोलियां लगने के कारण दविंदर सिंह रिंकू की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि कमलप्रीत सिंह बब्बू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि उनके बेटों की किसी केस में तारीख थी और हर बार तरीक से पहले उन पर हमला होने की आशंका रहती थी। जिस बारे में वह कई बार पुलिस को भी सूचित कर चुके थे। आज भी
जो हमला हुआ है वह पुरानी रंजिश के तहत ही किया गया है। गोली चलने की सूचना मिलते ही डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह और थाना 3 के प्रभारी विजयपाल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द हमलावरों तक पहुंचा जा सके।
