*👉🏻 पुरानी मंडी रोड के रिहायशी क्षेत्र में बने गोदाम में लगी आग, सामान जलकर राख* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,1 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 3 के अंतर्गत आती पुरानी मंडी रोड के रिहायशी इलाके में स्थित एक गोदाम में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना तुरंत ही दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी 3 गाड़ियों में मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
जानकारी देते हुए कोहली ग्लो साइन के मालिक शक्ति कोहली ने बताया कि उनका पुरानी दाना मंडी रेलवे रोड में एक इमारत की तीसरी मंजिल पर गोदाम है। अचानक ही शाम को शार्ट सर्किट के कारण गोदाम में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी 3 गाड़ियों में पहुंचे और आग पर काबू पाया।
आग लगने से गोदाम में पड़ा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने की सूचना मिलते ही थाना 3 के प्रभारी नवदीप सिंह और एसीपी बलविंदर इकबाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। दमकल विभाग के अधिकारी नरेश कुमार के मुताबिक जैसे ही उन्हें आग लगने की सूचना मिली तो वह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।

