*👉🏻 पंजाब की खुशहाली बरकरार रखने के लिए पंजाब पुलिस ने ली सौगंध* *👉🏻 आंतकवाद के दौर में शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि* *👉🏻 पढ़ें खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,21 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- पंजाब की खुशहाली और शांति को बरकरार रखने के लिए पुलिस लाइन में पंजाब पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक समागम दौरान सौगंध ली।
एडीसीपी हेडक्वार्टर सचिन गुप्ता की अगुवाई में सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने कसम खाई की वह पंजाब की शांति को कायम रखने के लिए अपनी ड्यूटी पूरी इमानदारी से निभाएंगे। आंतकवाद के दौर में जितने भी सैनिक व लोग शहीद हुए थे उन सभी को पुलिसकर्मियों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।
इस समागम दौरान पुलिसकर्मियों ने कसम खाई की वह पंजाब की सुंदरता को कायम रखेंगे और जो आंतकवाद के दौर में पंजाब को नुकसान हुआ था। उस दौर को दोबारा पनपने नहीं देंगे। इस मौके पर एसीपी हरविंदर सिंह भल्ला, डीएसपी बलविंदर इकबाल सिंह काहलों, एसीपी सिमरनजीत सिंह सहित सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
