*👉🏻 नाईट कर्फ्यू के बावजूद शहर के कुछ शराब ठेकों से बेची जा रही है शराब* *👉🏻 पठानकोट चौक नजदीक शराब ठेके से कर्फ्यू में भी बेची जा रही है शराब, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 27 अप्रैल 2021-(प्रदीप भल्ला)-पंजाब में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए मुख्यमंत्री पंजाब ने सख्ती करने के आदेश जारी किए हैं और सभी जिलों के जिलाधीश को हिदायत दी है कि वह अपने हिसाब से सख्त से सख्त पाबंदियां लगा सके। जिलाधीश जालंधर ने भी सभी शॉपिंग मॉल, मल्टीप्लेक्स और जरूरी वस्तुओं की दुकानों को छोड़ सभी दुकानों और शराब के ठेकों को शाम 5:00 बजे बंद करने के आदेश जारी किए हैं।
मगर शराब ठेके वाले जिलाधीश के आदेशों को नहीं मानते। ऐसा ही एक शराब का ठेका पठानकोट चौक नजदीक भी स्थित है जो कर्फ्यू लगने के बाद भी शराब ठेके के शटर के नीचे से लोगों को शराब बेच रहा है और लोग भी ठेके के बाहर भीड़ लगाकर खड़े हुए हैं। ठेके के सामने से कई बार पीसीआर के कर्मचारी गश्त करते हुए निकले हैं लेकिन किसी ने उक्त ठेके के कर्मचारियों या प्रबंधकों पर कार्रवाई करने के बारे में सोचा तक नहीं।
शराब ठेके को देखकर आम लोग भी बात कर रहे हैं कि नाईट कर्फ्यू सिर्फ आम जनता के लिए ही लागू है, शराब ठेके वालों को इसका कोई फर्क नहीं पड़ता। वह तो सारी रात ही शटर के नीचे से अपना कारोबार चलाते रहते हैं। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन या जिला प्रशासन उन ठेका प्रबंधकों पर कार्रवाई करता है जो मुख्यमंत्री पंजाब के आदेशों का उल्लंघन करते हैं।


