*👉🏻 देहात पुलिस ने अफीम, नशीली गोलियां और चोरी के सामान सहित पांच आरोपियों को किया काबू*
जालंधर,27 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- देहात क्षेत्र के थाना फिल्लौर की पुलिस ने अलग-अलग जगह पर नाकाबंदी कर पांच व्यक्तियों को अफीम, नशीली गोलियां और चोरी की एलसीडी सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना फिल्लौर के इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने पुलिस पार्टी सहित चुंगी फिल्लौर नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। तभी पुलिस पार्टी को एक सफेद इंडिका पीबी- 36-एफ-8837 को रोका, जिसे हरजीत सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी बोपाराये

गोराया चला रहा था। हरजीत सिंह के पैरों में एक लिफाफा पड़ा हुआ था। जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से 1 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी हरजीत सिंह ने बताया कि वह तीरथ सिंह के साथ राजस्थान से अफीम लाकर पंजाब में अलग-अलग शहरों में सप्लाई करते हैं। इसी तरह थाना फिल्लौर के सुखदेव सिंह ने पिंड खानपुर लिंक रोड नगर पुल पर नाकाबंदी दौरान तीरथ पुत्र झलमन सिंह को रोका। झलमन सिंह के हाथ में लिफाफा पकड़ा हुआ था, जिसमें से पुलिस को 400 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसी तरह इंस्पेक्टर पवन कुमार ने चुंगी फिल्लौर नजदीक नाकाबंदी कर बलकार सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी चौते ज़िला लुधियाना को गिरफ्तार कर उसके पास से 400 नशीली गोलियां बरामद की। इसी तरह एएसआई लाभ सिंह ने नूर महल चौक फिल्लौर में नाकाबंदी दौरान दो व्यक्तियों को पकड़ा। जिनके पास से पुलिस को चोरी की एलसीडी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विनोद कुमार पुत्र अचरज लाल निवासी नंगल फिल्लौर और सेदी पुत्र सरजुग सानी निवासी बिहार हाल निवासी नंगल के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

