*👉🏻 अवैध शराब सहित एक व साल 2018 का भगौड़ा काबू* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,14 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नं 3 की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से एक आरोपी के पास से पुलिस ने 20 बोतल शराब की बरामद की है और दूसरा आरोपी साल 2018 से भगौड़ा था।
जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर तीन के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि एएसआई सुरिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर राकेश कुमार उर्फ लाडी पुत्र लेट शिव कुमार निवासी अवतार नगर को प्रताप बाग के पास से 20 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार एएसआई सुरिंदर सिंह ने गुप्तचर की सूचना पर गुरविंदर सिंह उर्फ डिंपल पुत्र निर्मल सिंह निवासी रविदास नगर को टांडा रोड हनुमान मंदिर के नजदीक से गिरफ्तार किया है। आरोपी साल 2018 से थाना 3 में से एनडीपीएस के मामले में भगौड़ा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।