*👉🏻 अकाली नेता गाबा के बेटे को चेक बाउंस मामले में सजा*
जालंधर,20 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)-गोराया के अकाली नेता चुन्नीलाल गाबा के बेटे गुरमेश लाल गाबा को चेक बाउंस के मामले में अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई है। जेएमआईसी हेमा अमृत माही की अदालत ने गुरमेश लाल गाबा को चेक बाउंस मामले में दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा और चेक की रकम 9% ब्याज के साथ वापस करने का हुक्म दिया है। जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता कुंदन सिंह के वकील श्री अमरीक सिंह सैनी ने बताया कि दोषी ने 25 लाख रुपए के आलू खरीदने के बदले उतनी ही रकम के 11 चेक शिकायतकर्ता को दिए थे। चेक बाउंस होने के बाद शिकायतकर्ता ने दोषी के खिलाफ अदालत में केस फाइल कर दिया था। इसी मामले में आज माननीय अदालत ने गुरमेश लाल गाबा को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा का हुक्म सुनाया है।


