*👉🏻 पकड़े गए भगौड़े तस्कर गीटा ने पूछताछ में खोले कई राज, गीटा के साथी से बरामद हुई 1 किलो 700 ग्राम हैरोइन व एक मोटरसाइकिल* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,25 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)-आज पत्रकारवार्ता दौरान एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि 22 नवंबर को सीआईए देहाती ने भगौड़े तस्कर गुरदित सिंह उर्फ गीटा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 54 किलो चूरा पोस्त, 9 लाख रुपये ड्रग मनी और एक इनोवा कार बरामद की थी। पुलिस ने आरोपी पर थाना करतारपुर में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी थी। पुलिस पूछताछ दौरान पकड़े गए आरोपी ने कई राज़ बताएं। आरोपी ने अपने साथियों के बारे में भी पुलिस को बताया। आरोपी ने बताया कि उसका साथी बचित्तर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी लाटीयांवाल थाना सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला अब नशे की सप्लाई कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने उक्त आरोपी बचित्तर सिंह की तलाश शुरू कर दी। 24 नवंबर को एसआई सुरिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित थाना करतारपुर के अंतर्गत आते गांव चाचोवाल के गेट के पास मौजूद थे। तभी उन्हें एक व्यक्ति चाचोवाल की तरफ से बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। जिसने अपने बाइक के हैंडल पर काले रंग का बैग लटकाया हुआ था। पुलिस पार्टी ने उक्त व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। पुलिस पार्टी को देख आरोपी अपना बाइक छोड़कर खेतों की तरफ भाग गया। पुलिस पार्टी ने बैग की तलाशी ली तो उसमें से 1 किलो 700 ग्राम हैरोइन, एक पासपोर्ट व ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ जोकि बचित्तर सिंह के नाम का था। पुलिस ने आरोपी का मोटरसाइकिल व हैरोइन कब्जे में लेकर आरोपी बचित्तर सिंह की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी।
——————————————————————————–
— तस्कर गीटा ने ड्रग मनी से खरीदे थे ट्रक–
पुलिस पूछताछ दौरान तस्कर गीटा ने बताया कि उसने नशा तस्करी कर जो रुपए इकट्ठा किए थे उनसे उसने ट्रक खरीद लिए थे। इन्हीं ट्रकों में वह नशा तस्करी करता था। आरोपी ने अपने गांव के एक व्यक्ति से ट्रक के फर्श में वेल्डिंग से एक खुफिया कैबिन भी बनवाया था जिसमें वह चूरा पोस्त छुपाकर उसकी सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक ट्रक और वेल्डिंग सेट भी बरामद किया है।
——————————————————————————–
— तस्करी के जरिये बनाई गई तस्कर गीटा की संपत्ति व वाहन किए जाएंगे फ्रीज–
एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि तस्कर गुरदित सिंह उर्फ गीटा ने नशा तस्करी के जरिए जितनी भी संपत्ति व वाहन बनाए हैं उन्हें उक्त मामलों में जोड़ा जाएगा और अदालत के आदेशों के अनुसार फ्रीज किया जाएगा।