*👉🏻 मठारू फोटो स्टूडियो के मालिक की बेटी का कनाडा में कत्ल* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,24 नवंबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-लांबड़ा में स्थित मठारू फोटो स्टूडियो के मालिक की 21 वर्षीय बेटी की कनाडा के सरी में हत्या कर दी गई। मृतक युवती की पहचान प्रभलीन कौर मठारू के रूप में हुई है। मृतका 2016 में स्टडी वीजा पर कैनेडा गई थी। जिसकी मौत की खबर उसके परिजनों को आज मिली। प्रभलीन की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतका के पिता गुरदयाल सिंह मठारू ने बताया कि उन्हें आज कनाडा पुलिस ने फोन पर बेटी की मौत की खबर के बारे में बताया। जानकारी के अनुसार प्रभलीन अपनी सहेलियों के साथ सरी में रह रही थी। 21 नवंबर को घर में ही उसकी हत्या कर दी गई थी। प्रभलीन की हत्या किन कारणों से हुई है उसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। कनाडा पुलिस ने सात दिनों में कातिल को पकड़ने का भरोसा दिलाया है।
