*👉🏻 जब डिसमिस पुलिस मुलाज़िम पैट्रोल पम्प से पेट्रोल डलवा भागा,तो क्या हुआ फिर….*
जालंधर,16 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-मंगलवार रात गढ़ा में स्थित पेट्रोल पंप पर एक बाइक सवार आया और बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद वहां से बिना पैसे दिए ही पैट्रोल पंप के कर्मचारियों से धक्का-मुक्की कर भागने लगा। कर्मचारियों ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने उक्त बाइक सवार को पकड़ा और उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। जांच करने पर पता चला कि बाइक में पेट्रोल डलवा कर भागने वाला कोई और नहीं बल्कि डिसमिस पुलिस मुलाजिम इंदरजीत पुत्र मोहन सिंह है। यह वहीं मुलाज़िम है जिस पर दो युवतियों ने नशा बेचने और उन्हें नशे का आदि बनाने का आरोप लगाया था। थाना 7 के एएसआई बलकार सिंह ने इंद्रजीत का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। जब थाना प्रभारी से इस मामले बारे पूछा तो वह कुछ और ही कहानी बता रहे है। थाना प्रभारी ने कहा कि इंदरजीत बीमार है इसलिए उसका इलाज करवाने के लिए सिविल अस्पताल ले गए थे।

