*👉🏻 बाल मजदूरी रोको सप्ताह के चलते 5 बाल मजदूर छुड़वाए*

जालंधर,15 जून-(प्रदीप भल्ला)-11 जून से 19 जून तक बाल मजदूरी रोको मुहिम चलाई गई है। बाल मजदूरी रोको सप्ताह के चलते इस मुहिम की शुरुआत की गई है। एसडीएम-1 राजीव वर्मा, सहायक लेबर कमिश्नर सुखजिंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 5 बाल मजदूरों को छुड़वाया गया। एसडीएम-1 राजीव वर्मा ने बताया कि बाल मजदूरी रोकने के लिए ये मुहिम शुरू की गई है। जिसके तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों में दुकानों,ढाबों,होटल,कार बाज़ार व अन्य जगहों पर छापेमारी की गई। लाडोवाली रोड, राजिंदर नगर, मोता सिंह नगर, मास्टर तारा सिंह नगर में दुकानों पर काम करने वाले छोटी उम्र के बच्चों को छुड़वाया गया है और दुकानदारों के चालान किए गए हैं। राजीव वर्मा ने बताया कि अगर किसी होटल, ढाबे, दुकान या अन्य जगह पर कोई भी छोटी उम्र का बच्चा काम करता पाया गया तो उक्त दुकानदार या ढाबा मालिक पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

