*👉🏻 सैलून मालिक की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका*

जालंधर,9 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- शिव नगर रेलवे ट्रैक पर सैलून मालिक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। एचईएन को जानकारी देते हुए मृतक अरुण बस्सी उर्फ जोगी पुत्र गौतम ऋषि निवासी कमल विहार बस्ती पीर दाद के भाई हर्ष ने बताया कि उसका भाई 1:00 बजे घर से खाना खाकर मंडी फैंटम गंज स्थित सैलून पर जाने के लिए निकला था। लेकिन 3:45 बजे उसे किसी जानकार का फोन आया कि उसके भाई अरुण की लाश शिव नगर रेलवे ट्रैक पर पड़ी हुई है। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई हर्ष और मृतक के पिता गौतम ऋषि ने जीआरपी पुलिस को कहा कि उनका बेटा शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी है। बेटे को कोई परेशानी नहीं थी। जिस कारण वह आत्महत्या कर सके। उसके बेटे को किसी ने जानबूझकर यहां बुला कर उसकी हत्या की है, ताकि देखने से लगे कि उसने सुसाइड की है। मृतक के परिजनों के बयानों पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

