*👉🏻 एडीसीपी ट्रैफिक ने ओवरलोड टिप्पर व बसों पर कसा शिकंजा*

जालंधर,8 जून-(प्रदीप भल्ला)- एडीसीपी ट्रैफिक कुलवंत सिंह हीर के दिशा निर्देशों पर ट्रैफिक पुलिस ने ओवरलोड टिप्पर व बसों के चालान किए। ट्रैफिक पुलिस के एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि एडीसीपी ट्रैफिक कुलवंत सिंह हीर व एसीपी ट्रैफिक हरबिंदर सिंह भल्ला के दिशा-निर्देशों पर रामा मंडी चौक में सुबह 4:00 बजे ही नाकाबंदी कर दी गई थी। इस दौरान ओवरलोड टिप्पर और ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाली बसों के चालान किए गए। बसों के काले शीशे, शीशे पर पर्दे लगाने,
प्रेशर हॉर्न, सीट बेल्ट ना लगाना व मोबाइल का इस्तेमाल करने के चालान किए गए। इस दौरान एडीसीपी ट्रैफिक कुलवंत सिंह हीर व एसीपी ट्रैफिक हरबिंदर सिंह भल्ला भी मौजूद थे। खबर लिखे जाने तक ट्रैफिक पुलिस ने 40 के करीब चालान अलग-अलग वाहनों के किए थे।
चालानों की सूची
ट्रैफिक एएसआई जसबीर सिंह के अनुसार 11 टिप्परों के चालान किए गए। जिनमें से 4 टिप्परों के चालान किए और सात टिप्परों को इंपाउंड किया गया।
इसके इलावा पर्दे लगी बसों के पांच, ट्रकों और बसों पर प्रेशर हॉर्न के पांच और मोबाइल इस्तेमाल करते हुए बस चलाने वालों के दो चालान किए गए।
