*👉🏻 घर में फटा सिलेंडर, बच्ची झुलसी* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,2 दिसंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- टांडा रोड इकहरी पुली के पास स्थित एक घर में सिलेंडर फटने के कारण एक छोटी बच्ची झुलस गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मकान मालिक लक्की पुत्र सुभाष चंद्र ने बताया कि उसका फाइबर शीट का कारोबार है। वह सुबह ही घर से चला गया था। घर में सिर्फ छोटी बच्ची कोमल ही थी। कुछ समय बाद पड़ोसियों का फोन आया कि आपके घर में धमाका हुआ है और आग लगी है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और देखा कि सिलेंडर में आग लगने के कारण धमाका हुआ था।
जिस कारण घर का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना तुरंत ही दमकल विभाग को दी गई जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने के कारण घर में मौजूद 6-7 साल की छोटी बच्ची कोमल झुलस गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। गनीमत यह रही कि घर में और कोई सदस्य मौजूद नहीं था नहीं तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता था। सिलेंडर में आग किन कारणों से लगी है उसका पता नहीं चल पाया है।
