*👉🏻 आम आदमी पार्टी के जालंधर नार्थ से विधायक के चुनाव लड़ने वाले गुलशन शर्मा हुए कांग्रेसी*
जालंधर,22 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)-साल 2017 के विधानसभा चुनावों में जालंधर नॉर्थ से आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव लड़ने वाले गुलशन शर्मा आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें सिरोपा पहनाकर पार्टी जॉइन करवा दी। इस मौके पर जालंधर लोकसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहिंदर सिंह केपी, जगबीर बराड़, अवतार हेनरी के साथ-साथ कांग्रेसी विधायक व कार्यकर्ता मौजूद थे। गुलशन शर्मा ने कहा कि वह पूरी इमानदारी से पार्टी की सेवा करेंगे और जो भी ड्यूटी कैप्टन साहब उनकी लगाएंगे वह उसे पूरी इमानदारी से निभाएंगे।
