*👉🏻 सीआईए-2 ने 120 पेटी अवैध शराब व दो गाड़ियों सहित दो तस्कर किये काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर 👇🏻*
जालंधर,30 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए स्टॉफ-2 की पुलिस टीम ने अलग-अलग जगह से दो गाड़ियों में 120 पेटी अवैध शराब सहित दो तस्करों को काबू किया है। जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि चारा मंडी नकोदर रोड के पास से सीआईए-2 की टीम ने दीपक कुमार उर्फ दीपा पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी मकान नंबर 41 गली नंबर 1 सुदर्शन पार्क मकसूदां को टाटा 407 PB-08-Z-2319 गाड़ी जिसमें (50 पेटी अवैध शराब) जिसमें 30 पेटी नैनो व्हिस्की, 10 पेटी किंग गोल्ड और 10 पेटी राजधानी व्हिस्की सेल इन चंडीगढ़ सहित काबू कर लिया। आरोपी पर पहले भी एक्साइज
एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं। आरोपी पर थाना भार्गव कैंप में मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जा रही है। इसी प्रकार घास मंडी चौक में एक बोलेरो गाड़ी PB-23-M 6959 को रोका जिसमें 70 पेटी अवैध शराब थी और गाड़ी में तस्कर आत्मा सिंह उर्फ पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी बूटा पिंड था। जिसको काबू कर लिया गया। आरोपी पर थाना डिवीजन नंबर पांच में मामला दर्ज कर जांच की गई तो पता चला कि आरोपी पर पहले भी 14 मामले शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज है। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।