*👉🏻 चीन द्वारा निर्मित सामान को तोड़ कर शिवसेना हिंद ने देश के शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि* *👉🏻 चीनी सामान का बहिष्कार करने के लिए इशांत शर्मा ने देशवासियों से की अपील* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 17 जून 2020-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- आज शिवसेना हिंद ने चीन द्वारा धोखे से शहीद किए गए देश के 20 सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा।
इस मौके पर शिवसेना हिन्द के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशांत शर्मा ने गरजते हुए कहा की चीन का आधा कारोबार सिर्फ भारत की बदौलत चल रहा है, लेकिन चीन ने हमेशा भारत की पीठ पर छुरा घोंपा है। इसलिए आज ईशांत शर्मा ने बीच चोराये में शिवसैनिकों को साथ लेकर चीन की बनी एलईडी तोड़ी और अपने फ़ोन से चीनी एप्प टिकटोक को डिलीट किया।
वहीं ईशांत शर्मा ने सबसे अपील की कि वो भारत सरकार का साथ दे और चीन के एप्प और सामान का बहिष्कार करें। शर्मा ने कहा माना की लोग चीनी फोन नहीं फेंक सकते, माना लोग कंप्यूटर और लैपटॉप नहीं फेंक सकते। माना तुम कोई इलेक्ट्रॉनिक चीन की बनी चीज नहीं फेंक सकते। लेकिन अगर इन 20 जवानों की शहादत का थोड़ा भी दुःख है तुम्हे, तो अपने फोन से टुच्ची सी Tiktok app को अभी uninstall कर दो। शर्मा ने कहा कि अगर देशवासी एकजुटता दिखाएंगे तो चीन की मानसिक स्थिति कमजोर होगी। अगर सभी देशवासी एकजुट होकर चीन द्वारा बनाई गई हर चीज का बहिष्कार करें तो चीन बैकफुट पर आ जाएगा। हम सीमा पर जाकर लड़ तो नहीं सकते है, लेकिन हम सब मिलकर मात्र एक चीनी App Phone से Uninstall तो कर ही सकते है। क्या हम ये छोटा सा काम करके चीन की सरकार पर मानसिक दबाव नहीं बना सकते। क्या हम सीमा पर लड़ रहे अपने जवानों के इतना सहयोग नहीं दे सकते। शर्मा ने कहा कि चीन को दबाव में लाने के लिए देशवासियों को अब शुरुआत करनी होगी। शुरुआत करने के लिए सबसे पहले अपने फोन से टिकटोक को डिलीट करें और प्रण लें कि आगे से चीन के किसी भी सामान को वह नहीं खरीदेंगे। मौके पर राष्ट्रीय उप-अध्यक्ष संदीप पाहवा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाष महाजन,जिला प्रधान सोहित शर्मा, मुनीश बाहरी,विनय कपूर जसबीर आदि मौजूद थे।