*👉🏻 बिल्ला कॉलोनी में फायरिंग करने वाले मानिक बब्बर और अभिमन्यु पर मामला दर्ज, जल्द होंगे पुलिस की गिरफ्त में: डीसीपी गुरमीत सिंह* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 10 अगस्त 2021-(प्रदीप भल्ला)- थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत पड़ती बिल्ला कॉलोनी में सुबह दो युवकों द्वारा एक महिला के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की बिल्ला कॉलोनी में सुबह 5:00 बजे दो युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के घर पर गोलियां चलाई है। जिसके बाद मामले की जांच डीसीपी गुरमीत सिंह की अगुवाई में थाना भार्गव कैंप की पुलिस को सौंपी गई। पुलिस को जांच करने पर पता चला कि आरोपी मानिक बब्बर के हरीश की बहन के साथ घनिष्ठ संबंध थे। जिसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और उनमें रंजिश पैदा हो गई। इसी रंजिश के चलते मानिक बब्बर निवासी बस्ती बावा खेल ने अपने साथी अभिमन्यु के साथ मिलकर सुबह 5:00 बजे बिल्ला कॉलोनी में रहने वाली महिला के घर पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर थाना भार्गव कैंप में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के बारे में पुलिस को अहम सुराग मिल चुके हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


