*👉🏻 न्यू अमृत विहार में चली गोलियां, पुलिस के उच्च अधिकारी पहुंचे मौके पर* *👉🏻 गोलियों के खोल हुए बरामद, पढ़े पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

जालंधर, 01 फरवरी 2023-(प्रदीप भल्ला)- वेरका मिल्क प्लांट नजदीक स्थित न्यू अमृत विहार में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब मामूली सी बात को लेकर कुछ युवकों ने गोलियां चला दी। गोलियां चलने की सूचना मिलते ही एडीसीपी-1 बलविंदर रंधावा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार सुरेंदर नामक युवक जोकि नजदीक ही बाबा मोहन दास मार्केट में दुकान चलाता है वह अपनी बाइक पर घर की तरफ जा रहा था कि दूसरी तरफ से आए बाइक सवार युवकों की उसके बाइक के साथ टक्कर हो गई। उक्त युवकों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। सुरेंदर की बाइक का नुकसान हुआ तो उसने बाइक सवार युवकों से अपनी बाइक का हर्जाना मांगा।
इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और बात इतनी बढ़ गई कि मुंह पर कपड़ा बांधे हुए युवकों ने गोलियां चला दी। गोलियां चलाने के बाद उक्त युवक अपना बाइक लेकर फरार हो गए और कुछ ही दूरी पर जाकर उन्होंने अपना बाइक छोड़ दिया और पास ही स्थित एक स्कूल के विद्यार्थियों का बाइक छीन कर उस पर भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं और आरोपी युवकों का बाइक भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकालकर आरोपियों तक पहुंचने में लगी हुई है।
