*👉🏻 राशन न मिलने से भड़के गुरु नानकपुरा के निवासियों ने पार्षद चट्ठा और प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा पूरा ध्यान* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 11 मई 2020-(प्रदीप भल्ला)- लॉक डाउन/कर्फ्यू के दौरान राशन न मिलने से भड़के गुरु नानक पुरा के निवासियों ने पार्षद मनजिंदर चट्ठा और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 200 के करीब जमा हुए इलाका निवासियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर अपनी मांगों के लिए आवाज उठाई।
जानकारी देते हुए दिलदार सिंह, सोनू, अनिल गिल, जस्सी नाहर, ज्ञानचंद, हरजिंदर, जसविंदर और जसवीर ने बताया कि उनके इलाके में कितने ही ऐसे परिवार हैं जो गरीबी रेखा से नीचे हैं और उनके नीले कार्ड भी बने हुए हैं। जब से कर्फ्यू लगा हुआ है तब से लेकर आज तक ना तो पार्षद और ना ही जिला प्रशासन ने उनकी तरफ ध्यान दिया है। उनके इलाके में आज तक कोई भी व्यक्ति इन परिवारों की सुध लेने नहीं पहुंचा। इस मुश्किल की घड़ी में भी उन्होंने लोगों से उधार लेकर या अपने रिश्तेदारों के जरिए घर में राशन डलवाया है।
प्रशासन की तरफ से या पार्षद की तरफ से जो सरकारी राशन लोगों को मुहैया करवाया जा रहा है वह उन्हें नहीं मिला है। अपनी इन्हीं मांगों को लेकर आज लोगों ने अपने सब्र का बांध तोड़कर पार्षद और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इनकी मांग है कि प्रशासन उन्हें राशन मुहैया करवाए ताकि वह अपने परिवार का पेट भर सके।

