जालंधर : 100 से अधिक पॉपुलर के वृक्ष आग की चपेट में आए

जालंधर के थाना नंबर 1 के क्षेत्र में स्वर्ण पार्क गदईपुर में बीती रात पॉपुलर के वृक्षों को भीषण आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि किसी शरारती तत्व की वजह से यह आग लगी है।
सूखी घास पत्तियों के कारण आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। लोगों के मुताबिक 100 से ज्यादा अधिक पॉपुलर वृक्ष आग की चपेट में आए हैं। लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। वहीं बता दें कि आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
