*👉🏻 6 हज़ार किलो लाहन बरामद, आरोपी फरार*
जालंधर,22 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)-देहात पुलिस ने अवैध रूप से छुपा कर रखी 6000 किलो लाहन बरामद की है। जानकारी देते हुए डीएसपी शाहकोट लखबीर सिंह बताया कि थाना मेहतपुर की पुलिस पार्टी को सूचना मिली थी कि लड्डू पुत्र मुख्तियार सिंह, गुरमेल सिंह पुत्र लक्खा, करनैल सिंह पुत्र लक्खा, दर्शन सिंह व कुछ और लोग गांव भोडे थाना बिलगा नाजायज तरीके से शराब तैयार कर बेचने का धंधा करते हैं। अगर छापेमारी की जाए तो आरोपी सतलुज दरिया के नजदीक अवैध लाहन के साथ काबू

किए जा सकते हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस और एक्साइज विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की तो मौके से पुलिस पार्टी को 6000 किलो लाहन,लोहे के ड्रम व अन्य सामान बरामद हुआ। जिससे आरोपी जमीन में खड्डा कर अवैध शराब तैयार फिर आगे बेचते थे। पुलिस ने 6000 किलोग्राम लाहन ज़ब्त कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

