*👉🏻 मोबाइल पर बातों में व्यस्त सिलेंडरों से भरी बोलेरो चला रहे चालक ने इंडिका और साइकिल सवार को मारी टक्कर, साईकल सवार घायल* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,18 दिसंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना रामामंडी के अंतर्गत आते लम्मा पिंड के नजदीक सिलेंडरों से भरी बोलेरो गाड़ी ने इंडिका और एक साइकिल को टक्कर मार दी। जिस कारण 80 वर्षीय साइकल सवार इकबाल सिंह निवासी किशनपुरा घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि लम्मा पिंड रोड पर दोपहर के समय सिलेंडरों से भरी बोलेरो चला रहा चालक मोबाइल पर किसी से बातें करने में इतना व्यस्त था कि उसने एक इंडिका और एक साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण बुजुर्ग साइकिल सवार घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। घटना के बाद मौके पर एक महिला पहुंची जो खुद को किसी एनजीओ की संचालक बता रही थी। जिसने आते ही बोलेरो चालक को बचाने की कोशिश की और उसे भागने के लिए प्रेरित भी किया,
लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने बोलेरो चालक को काबू कर लिया और थाना रामामंडी की पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।


